ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पखांजूर इकाई ने केन्द्र सरकार द्वारा तीन काला कानून के खिलाफ ऑल इण्डिया चक्का जाम एवं राज्य सरकार का धान - मक्का खेतों की रकबा कटौती,खरीदी करने में देरी गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन किया हैं। कानून की प्रतिया फारी गई ,दाह किया गया हैं।केन्द्र - राज्य सरकारों के किसान विरोधी कानून - राज्य सरकार की तुगलकी फर्मान खेतों की रकबा कटौती, धान मक्का खरीदी समय कम करने के लिए देरी से खरीदी केन्द्र खोलने का फैसले के फिलाफ गगन भेगी नारा लगा हैं।आवश्यक वस्तु कानून 1955' में संशोधन कर केन्द्र सरकार ने भोजन के लिए जरूरी सभी अनाज, दाल, तिलहन, खाद्य तेल, आलू व प्याज छ: तरह की चीजों के स्टाक को चाहे जितनी मात्रा में जमा करने की अधिकार दिया गया हैं ।'कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सरलीकरण कानून, कीमत आश्वासन व कृषि सेवा कानून से किसान बैंक लोन चुकाने में असमर्थ होंगे और किसान ऐसे ही कर्जदार है और भयंकर रुप से कर्ज के दलदल में फंस जायेंगे।रबी मौसम का धान/मक्का समर्थन मूल्य में खरीदी करे। क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष पखांजूर क्षेत्रीय कमेटीअध्यक्ष हिरेनमय विश्वास ,उपाध्यक्ष अनिमेष विश्वास ,सक्रिय सदस्य दिलीप विश्वास,तुषार मण्डल, अभिमन्यु राय,भबेन दास,सुरज राय,कमलेश विश्वास आदि ने कहाँ है कि देशभर के किसानों द्वारा लंबे अरसे से उठाई जा रही "कर्ज से मुक्ति और और फसलों की लागत से डेढ़ गुणा लाभकारी दाम" देने की दो प्रमुख मांगों को अनदेखा कर रहे हैं।उसे उपेक्षा कर किसानों, खासकर छोटे व मध्यम किसानों की कीमत पर भाजपा सरकार द्वारा देशी-विदेशी कॉरपोरेट कम्पनियों के स्वार्थ में इन तीन कानून का ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन कड़ी निंदा करता है।'आवश्यक वस्तु कानून 1955' में संशोधित काला कानून से व्यापारिक कंपनियां किसानों से अावश्यक वस्तुओं को सस्ते दामों पर खरीद कर अपने गोदामों में भारी मात्रा में जमा करेंगी और बाजार में बनावटी कमी दिखाकर उन्हें महंगे दामों पर बेच कर बेझिझक,लाखों गुणा मुनाफा अर्जित करेंगी। किसानों के साथ-साथ इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा।' एक तरफ, एक-डेढ़-दो एकड़ के छोटे व मध्यम किसान होंगे और दूसरी तरफ दैत्याकार ये विशाल कम्पनियां होंगी। इन पर कोई पाबन्दी नहीं होगी, बल्कि सरकारी कानून की ताकत इनके साथ होगी। छोटे किसान धीरे-धीरे कंपनियों की मुट्ठी में आ जायेंगे। पहले ही चार लाख किसान व खेत मजदूर पूंजीपतियों, कारपोरेट घरानों की लूट-खसोट के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों को बचने का एक ही रास्ता है, यह तीनों कानून तत्काल वापस ले लिया जाय । केन्द्र -राज्य की नीतियों के खिलाफ प्रतिरोध के लिए सड़कों पर उतरनें किसानों को मजबूर कर दिया हैं।250 किसान संगठनों के विशाल मंच - ऑल इण्डिया किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) ने,आज 5 नबम्बर 2020 को ऑल इण्डिया चक्का जाम का पूर्ण समर्थन में विभिन्न ग्रामों ,बजारों में इसके समर्थन में आम सभा प्रदर्शन कर चक्का जाम आन्दोलन सफल किया है ।प्रदीप ,गनेश तुषार मण्डल,मनोतोष वैद,विवेकवैद,भवेन,
सुकदेव,दुलालविश्वास,मालती,सुशील,सुषमा,ज्योत्स्ना,प्रसंजित,प्रभाष,भोलानाथ,सुकुमार,निरांजन,शंकर,गुरुपद,सुरेन,रमेश,मलिना आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS