आशीष रावत मध्यप्रदेश - शक्तिपीठ शारदा देवी मैहर में नवरात्र पर्व श्रद्धालु पहुंच रहे रहे हैं । नवरात्र प्रतिपदा प्रारंभ होते ही मां शारदा देवी के पट खोल दिए गए थे । प्रात: से पट खुलते से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है ....
सतना जिले के शक्तिपीठ मैहर मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्र मेला प्रारंभ हो गया।यहां तड़के 3:30 बजे से श्रद्धालु मां शारदा देवी के दर्शन कर रहे हैं।पूरे मेला परिसर में 9 सौ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।एक स्थान पर 200 से ज्यादा श्रद्धालु एकत्रित नहीं हो रहे हैं।मंदिर के गर्भ गृह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कम मात्रा में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है।जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं और 4 जगहों पर कोविड-19 की जांच भी की जा रही है।श्रद्धालुओं से मास्क लगाए जाने की भी अपील की जा रही है। कोविड-19 की वजह से इस बार भीड़ कम देखी जा रही है।




COMMENTS