आशीष रावत मध्यप्रदेश -
झमाझम बारिश के साथ ही सब्जी के भाव आसमान छूने लगे हैं। महंगाई की मार के कारण आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले 15 दिनों में सब्जियों के भाव में दोगुनी वृद्धि हुई है। क्षेत्र में इन दिनों बाजार में आने वाली हरी सब्जियों के भाव में अचानक वृद्धि हो गई है। इससे रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। गरीब की थाली, आमजन की रसोई से हरी सब्जियां लगातार दूर होती नजर आ रही है। बारिश का मौसम आते ही हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। कल तक जो सब्जी सामान्य वर्ग के लोगों को स्वादिष्ट लग रही थी वही सब्जी अब उनकी पहुंच से दूर होती जा रही हैं। आम लोगों का कहना है 15 दिनों में ऐसा क्या हो गया सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए।
भिंडी का दाम 50 से 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 से 80 रुपये किलो, फ्रेंच बीन 60 से 80 रुपये, फूल गोभी 50 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है। पिछले सप्ताह तक 10 रुपये किलो मिलने वाला तोरी भी अब 50 से 60 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह बैगन भी 60 रुपये किलो, कद्दू 40 रुपये किलो बिकने लगा है। सब्जी दुकानदारों का कहना है कि बरसात ज्यादा होने से हरी सब्जी की खेती पर नुकसान पहुंचा है। इसलिए आवक कम हो गई है।
लू भी हुआ महंगा
आलू ने भी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी पिछले सप्ताह जो आलू 20 रुपये किलो मिल रहा था वह 40 - 50 रुपये किलो हो गया है।

COMMENTS