आशीष रावत मध्यप्रदेश -कोरोना संक्रमित रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद उन्हें देर रात अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत इंदौरी ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी थी।
उन्होंने कहा था कि दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँगा उन्होंने एक इल्तेजा भी की थी कि मुझे या फिर घर के लोगों को फोन ना करें, खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर मिलती रहेगी । लेकिन आज उनका निधन हो गया।[post_ads]
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने जताया दुख
हर दिल अजीज रहे राहत इंदौरी के निधन को सीएम शिवराज ने मध्य प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें, उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
उन्होंने राहत इंदौरी की कुछ पंक्तियों को शेयर करते हुए लिखा, 'राहत जी आप यूं हमें छोड़कर जाएंगे, सोचा न था. आप जिस दुनिया में भी हों, महफूज रहें, सफर जारी रहे ।

COMMENTS