जौनपुर।
पर्यावरण को बनाए रखना हम सबका दायित्व है डॉ अजय सिंह भाजपा जिला महामंत्री
मनुष्य के जीवन मे पर्यावरण के माध्यम से मिलने वाला आक्सीजन आवश्यक है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण भी आवश्यक है। जिससे हमें साँस लेने के लिए आक्सीजन मिल सके वृक्षारोपण कार्यक्रम का पौध रोपित करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विकासखंड रामनगर तरती दीपापुर क्षेत्र के तालाब पर डॉ सिंह ने कही! श्री सिंह ने कहा कि जैसे हमे जीवित रहने के लिए भोजन रूपी ऊर्जा की आवश्यकता होती है उसी प्रकार हमे साँसे लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जो हमे पेड़ - पौधों से ही प्राप्त होती है जो आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और उनकी सुरक्षा भी हम सब मिलकर करेंगे ताकि वह बड़े होकर हमारे पर्यावरण को स्वच्छ सुन्दर बनाए श्री सिंह ने कहा कि पौधरोपण करना पुनीत कार्य है जैसे एक पिता कोई संतान पैदा करता है उसी प्रकार से वृक्ष लगाना भी एक संतान पैदा होने के बराबर होता है पेड़ों से पर्यावरण स्वच्छ रहता है पौधरोपण करना पुनीत कार्य है। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र;विजयकुमार पटेल; बृजनारायण दुबे;मोहन राजभर; उदरेज मिश्र;अभिषेक पांडे; पप्पू पांडे के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे
संवाददाता
संतोष कुमार दुबे
COMMENTS