₹2000 के लिए लड़ाई, दो पूर्व मंत्री पर हो सकता है मामला दर्ज
रांची: होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और योगेन्द्र साव आपस में भिड़ गये. जानकारी के मुताबिक दो हजार रुपये को लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों में पहले बकझक हुई, फिर मारपीट तक की स्थिति पैदा हो गई. मौके पर मौजूद अन्य कैदियों ने बीच- बचाव कर मामले को शांत कराया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर सियासी आरोप भी लगाये. एक-दूसरे को अपशब्द भी कहा और धमकी भी दी।दोनों पक्षों ने इस सिलसिले में जेल प्रशासन से अलग-अलग शिकायत की है. जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी गुरुवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी दी. संभावना है कि शुक्रवार को खेलगांव थाने में पूर्व मंत्रियों की शिकायत पर केस दर्ज हो सकता है

COMMENTS