झारखंड में हाहाकार, कोरोना से एक की मौत, एक ही दिन में मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 13
रांची, जेएनएन: झारखंड में कोरोना मरीज की मौत से हाहाकार मच गया है। एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया। राज्य में बुधवार देर रात कोरोना वायरस के 9 पॉजिटिव मामले सामने आए। जिसमें से बोकारो के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। कोरोना से पहली मौत की खबर बोकारो से आई है। संक्रमित मरीज गोमिया का रहनेवाला है। बोकारो जनरल अस्पताल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब डेढ़ बजे रात में उसकी मौत हो गई। इधर कोरोना से पहली मौत की सूचना के बाद से पूरे झारखंड में हड़कंप मच गया है।झारखंड में अबतक कुल 13 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। पॉजिटिव मामलों में 5 रांची के हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के रहने वाले हैं। सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद ने बताया कि सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्व के 4 मामलों के अलावा 9 और मामले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पोजिटिव महिला के संपर्क में आने से 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बताते चलें कि सोमवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हिन्दपीढ़ी की पॉजिटिव महिला को जिस एंबुलेंस में रिम्स भेजा गया था, उसी एंबुलेंस में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी रिम्स पहुंचे थे। ऐसे में यह जिला प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है।
एक ही दिन में बढ़े 9 पॉजिटिव मामले
राज्य में बुधवार सुबह तक चार पॉजिटिव मामले थे। जिसमें दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके, एक बोकारो व एक हजारीबाग के थे। एक ही दिन में अचानक से संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अचानक से 9 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरे राज्य भर के लिए खतरे की संकेत हैं। अगर अब भी लॉक डाउन का सही तरीके से पालन नहीं किया गया तो मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं।कब कहां मिले मरीज
31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित। 02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था। 05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज। 06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव 08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमितहिंदपीढ़ी की पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए हैं कई लोग, बढ़ी चिंता
रांची की हिंदपीढ़ी की 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला के किडनी का इलाज रांची के बूटी मोड़ स्थित नेफ्रॉन क्लीनिक में चल रहा था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने अब उस क्लीनिक को भी सील कर दिया है। खतरे को देखते हुए संचालक समेत इलाज के लिए आने वाले और भर्ती 23 मरीजों को क्वारंटाइन करते हुए रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला के संपर्क में आए सभी संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है। फिलहाल इन सबकी रिपोर्ट आनी बाकी है। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार इनमें से कुछ मरीजों का डायलिसिस भी किया जाना है।
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 13, जमातियों से फैला संक्रमण
तब्लीगी जमात से संक्रमित होकर लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने झारखंड में भी संक्रमण कई गुना बढ़ा दिया है। राज्य में बुधवार देर रात कोरोना के नौ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये सभी जमातियों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। नए पॉजिटिव मामलों में पांच रांची के हिंदपीढ़ी और चार बोकारो के तेलो के हैं। इससे पहले रांची के ङ्क्षहदपीढ़ी में दो, बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो गांव में एक और हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
रांची के सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने बताया कि सभी संदिग्धों की जांच रिपोर्ट बुधवार देर रात आई है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पूर्व के चार मामलों के अलावा नौ और मामले बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंदपीढ़ी से सोमवार को भर्ती कराई गई 54 वर्षीय कोरोना पोजिटिव महिला के संपर्क में आने से पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
COMMENTS