सिमडेगा:- कोरोना वायरस पर मचे कोहराम के बीच नगर परिषद सिमडेगा ने संभावित खतरे से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नप ने फॉग मशीनों से धुआं छोड़कर मक्खी-मच्छरों को भगाने का कार्य शुरू किया है। शहर की गलियों में फॉगिंग मशीन से धुआं छोड़ा जा रहा है जिससे मक्खी मच्छर न पनप सकें।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जहां चिकित्सा विभाग अलर्ट है, वहीं नगर परिषद की ओर से फोगिंग कराई जा रही है। नगर परिषद ने शहर में सोमवार को फोगिंग कराई है। नगर परिषद कार्यपालक अभियंता श्री देव कुमार के निर्देश पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव स्प्रे मशीन से सभी थानों, एसपी ऑफिस, कलक्ट्रेट के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में किया गया।
ज्ञात हो कि अभी तक बारिशों का मौसम बना हुआ है। आगामी दिनों में गर्मी दस्तक देगी और लोगों को मक्खी मच्छरों से छुटकारा मिले। इसके लिए नप ने अभी से ही शहर में फॉगिंग मशीनों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

COMMENTS