मंगलवार अहले सुबह हुए भारी ओलावृष्टि और बारिश में हुए हताहत का निरीक्षण करने उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि स्वयं चैनपुर प्रखंड के कुदागा खुर्द पंचायत पहुंचे। इसी क्रम में उपायुक्त ने पैदल चल पूरे गांव का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जुलेखा बीवी के छतिग्रस्त घर को देखने पहुंचे। क्षतिग्रस्त घर की हालत को देखकर उपायुक्त ने मौके पर मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई कर राहत पहुंचाने की बात कहीं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर राहत देने की बात कही। उपायुक्त ने उनका ढांढस बढ़ा जल्द ही उन्हें मुआवजा देने की बात कही।


COMMENTS