बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया ने एस पी लॉ कॉलेज और देवघर लॉ कॉलेज के मान्यता का विस्तार कर दिया है। ज्ञात हो बी सी आइ हर तीन सत्र के बाद लॉ कॉलेज के कार्य की समीक्षा करता है और उसके उपरांत मान्यता का विस्तार करता है। सिदो काँहु मुर्मू वि वि के अंतर्गत दो लॉ कॉलेज आते हैं। सत्र 2018-19 से मान्यता के अभाव में नामांकन रुका हुआ था। कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने दोनो लॉ कॉलेज के प्राचार्य को बार काउन्सिल की शर्तों के अनुरूप व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया ने तमाम बातों को देखते हुए मान्यता का विस्तार दिया।
लॉ कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अजय सिन्हा ने बतलाया की बार काउन्सिल का पत्र कुलसचिव को प्राप्त हो चुका है। वि वि जल्द की नामांकन के संदर्भ में कॉलेज प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करेगा।
COMMENTS