शिरोमणी अकाली दल को पठानकोट और गुरदासुपर में बहुत समर्थन मिला जब आम आदमी पार्टी और भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी में शामिल हो गए
सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में जिला परिषद और ब्लाॅक समिति के लगभग 40 मौजूदा और पूर्व सदस्य, सरपंच, पंच और अन्य पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए
पार्टी अध्यक्ष ने अवतार सिंह कलेर को पठानकोट (ग्रामीण) का जिला प्रधान और संजीव शर्मा को सुजानपुर का हलका इंचार्ज नियुक्त किया
पठानकोट/28 मार्च: शिरोमणी अकाली दल को आज पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में बहुत बड़ा समर्थन मिला जब सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.ए.डी.बी पठानकोट के चेयरमैन और पूर्व पी.पी.सी.सी सचिव अवतार सिंह कलेर और पठानकोट, भोआ और सुजानपुर विधासभा क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज संजीव शर्मा अकाली दल में शामिल हो गए।
इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी अकाली दल में शामिल हो गए , जिससे बाॅर्डर जिलों में दिल्ली की तीनों पार्टियों को बहुत बड़ा झटका मिला है।
वरिष्ठ नेता गुरबचन सिंह बब्बेहाली के साथ एक विशाल समारोह को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ राज्य भर के पंजाबी महसूस कर रहे हैं कि केवल क्षेत्री पार्टी ही पंजाब को उसकी मौजूदा दुर्दशा से बाहर निकाल सकती है। शिरोमणी अकाली दल के पास विकास और शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने का ट्रैक रिकाॅर्ड है जिसकी सीमावर्ती राज्य के लोगों को इसकी बहुत ज्यादा जरूरत महसूस होती है।’’
श्री अवतार सिंह कलेर और उनके समर्थकों का अकाली दल में स्वागत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कलेर बुनियादी स्तर के नेता हैं और लोगों से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर सरदार बादल ने कलेर को पठानकोट ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पठानकोट, भोला, सुजानपुर से आम आदमी पार्टी का लगभग सफाया हो गया हैं क्योंकि संजीव शर्मा बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर संजीव शर्मा को सुजानपुर से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया।
इसके अलावा विजय बागी (पूर्व डाॅयरेक्टर पीएडीबी), मनजिंदर कौर कलेर (सरपंच गांव लामिनी और पूर्व मैंबर जिला परिषद), अनमोलदीप सिंह (जिला प्रधान कांग्रेस किसान सेल), सुषमा देवी (भाजपा सरपंच गांव पंगोली), अजय महाजन (भाजपा युवा मोर्चा ), सोम राज, बलवंत सिंह (पूर्व आप सरपंच) और अन्य भी पार्टी में शामिल हुए।
सरदार बादल ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हे आवश्यक जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
पठानकोट में माननीय पंजाब राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने की बैठक 16, 17 और 18 अप्रैल को राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का रहेगा दौरा ...
-
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला ग्राम पंचायत लाना चैता के उप प्रधान श्री गुमान सिंह ग्राम रामपुर का हिमसोना टमाटर आज सब्जी मंडी दिल्ली में ...
-
डॉक्टर डे पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुसुमाकर हुए सम्मानित -चिकित्सा के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा के लिए किया गया सम्मानित। -सम्मानित होने पर...
-
जौनपुर उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन का स्वागत समारोह का किया गया आयोजन। मड़ियाहूं नगर में उत्तर प्रदेश सहकारी...
-
भंडरिया (गढ़वा)- भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के अवास पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 40वा स्थापना द...
-
पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा की जा रही जांच बिंदकी फतेहपुर: पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जम...
-
आशीष रावत मध्यप्रदेश -जबलपुर के धनवंतरी नगर से अपहरण 13 वर्षीय बालक का पनागर थाना अंतर्गत विछुआ नहर में शव मिला है.. जबलपुर के धनवन्तरी नगर ...
-
बहुआ/फतेहपुर: थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे ,मुत्तौर,ललौली,दस्वामील,अजमतपुर सहित गांवो में इन दिनों लाकडाउन का असर साफ साफ देखा जा रहा है। ...
-
Uttar Pradesh News: जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि धाम में बनाये गये कम्युनिटी किचन/स्टोर का किया निरीक्षणउन्नाव : जिलाधिकारी ने नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में 14 अप्रैल 2020 तक लॉक डाउन के फलस्वरूप जनपद के जरूरतम...
-
श्याम चरण मिश्रा लेन । देवघर देवघर नगर निगम वार्ड 21 के उपेक्षित सड़क श्रेणी श्रृंखला की फेहरिस्त में कई गलियों, सड़कों का नाम सुनने व द...

COMMENTS