संतोष फोटोजर्नलिस्ट देवरिया-- मस्ती,मजाक या मौत को दावत, या कुछ और ---? मैं बताता हु ---!
ये नजारा कुर्ना नाला देवरिया गोरखपुर ओभरब्रिज की है जहा ओभरब्रिज से पानी में कुछ इस तरह छलांग लगा रहे है ओभरब्रिज के निचे बसे झुंगी बस्ती के युवा---!
जब मैं इसे बात किया तो ये अपना नाम सल्लन प्रसाद बताया और कहा की इस तरह करने से प्रशासन की नजर जल्दी पड़ती है,इस लिए मैं ऐसा कर रहा हु, ताकि प्रशासन की नजर पड़े और हम लोगो को इस बस्ती से बहार निकले और हम लोगो मौत से नहीं डरते,क्यों की रोज मरते और जीते है---!
शायद इसकी बात भी सही है क्यों की देवरिया प्रशासन और गंडक विभाग जो खुद सरकार पर करोडो रुपया बकाया की बात कर रही हो तो कुछ नहीं हो सकता यहाँ क्यों की ये कुर्ना नाला 2006 के बाद कभी सफाई ही नहीं हुई तो देवरिया में बाढ़ आना यानि ये नजारा दिखाना लाजिम----!





COMMENTS