डी.ए.वी स्कूल, चंदन नगर बटाला के छात्रो ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बढ़ाया मान.
बटाला 5 मई (अशोक जरेवाल) डी.ए.वी स्कूल के छात्र ख़ुशी और वंछ ने लुधियाना में आयोजित 3rd Open Hussain Khan National Karate Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता 3 मई 2026 को आत्म शर्मा जैन भवन, सिविल लाइंस, लुधियाना (पंजाब) में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वंछ और ख़ुशी ने कुमिते/काता श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार एवं समस्त स्टाफ ने छात्रो की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं। इस मौक़े समूह स्टाफ़ हाज़िर था.

COMMENTS