भाकियू अनंत के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए जहीर आलम अंसारी**स्योहारा बिजनौर से Things मीडिया रिपोर्टर मौ कासिम की रिपोर्ट.
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन अनंत की राष्ट्रीय मनोनयन कमेटी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव अंकुर कुमार त्यागी की संस्तुति ग्राम मेवा नवादा निवासी पर जहीर आलम अंसारी अंसारी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश राजसपा व पूर्व प्रत्याशी विधान सभा नूरपुर को भारतीय किसान यूनियन अनंत की नीतियों के प्रचार प्रसार करने एवं भारतीय किसान यूनियन अनंत को मजबूत करने के निर्देश देते हुए यूनियन का विस्तार करने का आह्वान किया है । भारतीय किसान यूनियन अनंत की राष्ट्रीय मनोनयन कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहीर आलम अंसारी के मनोनयन से प्रदेश भर में भारतीय किसान यूनियन अनंत और अधिक मजबूत होगी उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अनंत ने निरंतर मजबूती की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। भविष्य में भारतीय किसान यूनियन अनंत प्रदेश स्तर पर सबसे अधिक मजबूत होगी संपूर्ण भारत में पहले नंबर पर भारतीय किसान यूनियन अनंत को पहुंचाना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा।ज़हीर आलम अंसारी को भाकियू अनंत का प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।जिससे आस पास के लोगों का ताँता उनके निवास पर बधाई देने के लिए लगने लगा है।
COMMENTS