शाहजहांपुर जेल में जय गणेश सेवा समिति के सहयोग से महिला बदियों को स्वावलंबी बनाने के लिए तथा उनमें कौशल विकसित करने के लिए ऑर्गेनिक धूप एवं दीपक बनाने का कार्य का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया । उक्त कार्य में धूप बनाने के लिए सभी प्राकृतिक और ऑर्गेनिक कच्ची सामग्री का प्रयोग किया जाएगा जिसमें गाय का गोबर, वह फूल जो मंदिरों में चढ़ाए जाते हैं तथा जिन्हें उठाकर फेंक दिया जाता है और वह कहीं ना कहीं जाकर गंदगी और प्रदूषण का कारण बनते हैं उन्हें इस्तेमाल किया जाएगा । साथ ही साथ उसमें देसी घी शहद ,बादाम, लॉन्ग, तिल का तेल तथा अन्य प्राकृतिक एवं सुगंधित सामग्री जिसमें चंदन आदि का भी प्रयोग किया जाएगा। इस कार्य में सभी महिलाबंदियों को लगाया गया है तथा उत्पाद को बाजार में बिक्री कर उसे प्राप्त होने वाले लाभांश को महिला बंदियों में ही बांटा जाएगा। इस प्रकार जहां एक तरफ महिला बंदी हुनरमंद एवं आत्मनिर्भर बनेंगी वहीं दूसरी तरफ विभिन्न प्रकार की वह सामग्री जो गंदगी अथवा प्रदूषण का कारण बनती है और जो अन्यथा पवित्र मानी जाती है जैसे गाय का गोबर एवं मंदिरों पर चढ़ाए जाने वाले फूल का इस्तेमाल कर गंदगी और प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी ।आगे चलकर इस कार्य को पुरुष बदियों से भी कराया जाएगा और इसका विस्तार कर इसे वृहद रूप दिया जाएगा। आगामी दीपावली के शुभ अवसर पर कारागार में गाय के गोबर एवं अन्य पवित्र सामग्री की मदद से ऑर्गेनिक दीप तैयार किए जाएंगे जिन्हें बिक्री के लिए सर्व सामान्य को सुलभ कराया जाएगा। इस कार्य में स्वयंसेवी संगठन जय गणेश सेवा समिति का सहयोग लिया जाएगा। इन दोनों कार्यों के लिए सर्वप्रथम महिलाबंदियों को स्वयंसेवी संगठन की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मेहरोत्रा तथा महिला प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि सभी महिला बंदी प्रशिक्षित भी हो सके और उत्पादन की गुणवत्ता भी उच्च कोटि की हो ।आज इस अवसर पर जय गणेश सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मेहरोत्रा एवं उनके सहयोगी प्रशिक्षक द्वारा बंदियों को प्रशिक्षित कर धूप का उत्पादन शुरू किया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर सुरेंद्र गौतम व पूनम तिवारी उपस्थित रहे।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
टिहरी गढ़वाल।। चम्बा से गजा आ रहे डोबरा गाँव के युवक अनिल कुडियाल पुत्र कमलेश्वर प्रसाद की इंटर कालेज गजा गेट के पास सड़क पर हृदय गति रुकने ...
-
बांग्लादेश को हराकर भारत ने सातवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप सांवदाता पुसद :- भारतीय क्रिकेट टीम अंडर 19 स्तर पर भी एशिया की बादशाह ...
-
एनएच 8 बहरोड दूध की पिकअप मैं कार वाले ने मारी टक्कर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त सवारियों के किसी प्रकार की चोट नहीं आई कार की टक्कर से पिकअ...
-
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ,13 ਸਤੰਬਰ (ਡਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ) - ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਣ ਕਮੇਟੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤਾ...
-
महायज्ञ पांडाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव - श्री राम राम जन्मोत्सव की सजाई गई झांकी। - मुख्य व्यास श्री सूर्यलाल ...
-
ਕੱਚੇ ਠੇਕੇ, ਆਉਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਭਰਤੀ 'ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੀ ਬਰਾਬਰ ਦੀ ਦੋਸ਼ੀ - ਬੈਨੀਵਾਲ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਰੈਲੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ 14 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਬਦਲਕੇ 2 ਅਪ...
-
ਕਿਹਾ - ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜਦੂਰਾਂ ਤੇ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕਾਦੀਆਂ (ਬਟਾਲਾ), 24 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ) ਡਿ...
-
शाहजहांपुर जेल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका स...
-
नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “राम रस बरसे” काव्य एवं भजन संध्या संपन्न उदयपुर। नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नव...







COMMENTS