क्रांति भूमि से कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प: शान्ति प्रसाद भट्ट
धनोल्टी।।आज टिहरी गढ़वाल के सकलाना क्षेत्र के सत्यो में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के सह समन्वयक और प्रदेश महामंत्री शान्ति प्रसाद भट्ट और जिलाध्यक्ष राकेश राणा की उपस्थिति में क्रांतिभूमि जहां से टिहरी राजशाही को उखाड़ने की शुरूवात हुई थीं।वही से आज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प कांग्रेसजनों और जनता ने लिया।सत्यों में अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Aphc)सत्यों का उच्चीकरण भी भाजपा सरकार नही कर पाई।
कार्यक्रम के सह समन्वयक शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पूरे अप्रैल माह में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत देशभर में कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।और टिहरी जिले में भी कार्यकर्मों की फेरहिस्त जारी की जा चुकी है।
खैटपर्वत पर हम भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह करने जा रहें है। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि”पार्टी ने दूसरी बार यह प्रभार मुझे सौपा है।
जिले में आप सब साथियों के सहयोग से हम राहुल गांधी जी के संदेश को प्रत्येक गांव में पहुंचाएंगे इस क्रान्ति भूमि से आज जो आपने भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है, उसे हम सब इक जुटता से पूरा करेगें ।
सभा का सफल संचालन करते हुऐ पी सी सी डेलीगेट अखिलेश उनियाल ने और जोत सिंह रावत कहा की यह भुमि क्रांतिकारियों की है।उन्होंने हमे सिखाया की रक्त रंजित मार्ग पर कैसे चला जाता है।
वर्तमान में भी वैचारिक रूप से भारत भूमि रक्त रंजित नजर आ रही है। जिसे हम सब मिलकर प्यार से भाई चारे से निर्मल और स्वच्छ कर सकते है।
जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत आज सकलाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गम्भीर सिंह नेगी
प्रगति मिडिया से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।।
COMMENTS