टिहरी।।जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का संकल्प भी लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी ने ध्वजारोहण करते हुए संस्थापक सदस्य दिनेश चंद्र सेमवाल, वेद प्रकाश सोनी और रणजीत भटनागर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अंत्योदय के मिशन को लेकर हमेशा काम किया है।जिस कारण जनता ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।
विधायक किशोर उपाध्याय ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए अभी से मेहनत शुरू करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, दिनेश डोभाल, विजय कठैत ,जयेन्द्र पंवार, देवेंद्र बेलवाल, शीशराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, परमवीर पंवार, जीतराम भट्ट, गोविंद रावत, उर्मिला राणा, मनीषा पंवार, लीला मखलोगा, अनीता कंडियाल, सरोज बहुगुणा, विमला खणका आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर जाखणीधार, प्रतापनगर, रजाखेत, सेममुखेम, चंबा, गजा, थौलधार,कांडीखाल, नैनबाग, थत्यूड़, नरेंद्रनगर, भिलंगना, बालगंगा, बूढ़ाकेदार, हुलानाखाल आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस बनाया।
COMMENTS