खास बातें
- गरीब तथा मजदूर वर्ग के लिए राशन का अभाव बना बड़ी समस्या
- नवयुवक सेना ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ
- पैकेट में बांट रहे हैं भोजन सामग्री
- हरसिद्धि से पंडितपुर तक चलाया अभियान
MOTIHARI, BIHAR: लॉकडाउन के चलते सबसे बड़ी समस्या गरीबों और मजदूरों के सामने है। भोजन तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा। ऐसे में कुछ लोग मदद कर रहे। नवयुवक सेना से जुड़े एक दर्जन युवा भी उनमें से एक हैं। ये चंदा जुटाकर मोतिहारी शहर से लेकर कई गांवों तक भोजन और अन्य सामान उपलब्ध करा रहे। इस दौरान भीड़ न जुटे और निश्चित दूरी बनी रहे इसका भी ख्याल रखा जाता है।
लॉकडाउन के चलते सबसे बड़ी समस्या गरीबों और मजदूरों के सामने है। भोजन तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा। ऐसे में कुछ लोग मदद कर रहे। नवयुवक सेना से जुड़े एक दर्जन युवा भी उनमें से एक हैं। ये चंदा जुटाकर मोतिहारी शहर से लेकर कई गांवों तक भोजन और अन्य सामान उपलब्ध करा रहे। इस दौरान भीड़ न जुटे और निश्चित दूरी बनी रहे, इसका भी ख्याल रखा जाता है।
नवयुवक सेना के अध्यक्ष अनिकेत पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा। भोज्य पदार्थ वे अपने या फिर संगठन के सदस्यों के घर से बनवाकर लाते हैं। सुबह नौ बजे भोजन सामग्री पैक कराकर मंगा लेते हैं। इसके बाद वितरण करने निकल पड़ते हैं। सुबह में वितरण और शाम में संग्रह का कार्य होता है ताकि, लॉकडाउन का पालन हो सके।
अब तो शहर के अलावा हरसिद्धि व सदर प्रखंड क्षेत्र के जीवधारा, पीपराकोठी, पंडितपुर आदि क्षेत्रों में भी संगठन से जुड़े ब्रजेश पाडेय और अन्य युवा गरीबों तक खाना पहुंचा रहे। लोगों के सहयोग से मिले चावल, दाल, आटा, सब्जी, बिस्किट, चूड़ा, चना, नमकीन आदि का वितरण करते हैं। जरूरतमंद के पास पानी और दवा भी पहुंचाई जाती है। छौड़ादानो में मास्क और सैनेटाइजर का वितरण किया गया।
इस काम में डॉ. मुन्ना सिंह भी मदद कर रहे। इसमें साथ देने वाले अभिषेक पांडेय, मुन्ना साह, आनंद राठौर, सुदीश शर्मा, बृजेश, सूरज साह, सुभाष, आकाश पासवान और विशाल कुमार का कहना है कि लॉकडाउन तक यह अभियान जारी रहेगा। पं. उगम पांडेय महाविद्यालय, मोतिहारी के प्राचार्य कर्मात्मा पांडेय का कहना है कि यह काफी सराहनीय है। इससे अन्य युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
COMMENTS