देवघर: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए झारखण्ड में इसकी रोकथाम हेतु कड़े समाजिक अलगाव के उपाय को अपनाने हेतु लाॅक डाउन की घोषणा की गयी है। इस दौरान व्यवसायियों द्वारा खाद्य सामग्रियों एवं आवश्यकता जन उपयोगी सामग्रियों की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा कृत्रिम अभाव दिखाकर उपभोक्ताओं से अधिक दर पर सामग्री विक्रय की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिला प्रशासन को इस संबंध में विभिन्न श्रोतों से शिकायतें भी प्राप्त हो रही है। ऐसे में उपरोक्त स्थिति में नियंत्रण एवं अनुश्रवण हेतु जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन निम्न प्रकार से किया जाता हैं।
बहरहाल देवघर डीसी ने कहा कि उड़नदस्ता दल समय-समय पर बाजार में छापेमारी कर जमाखोरी या कालाबाजारी के विरूद्ध जांच करेंगे तथा दोषी पाये जाने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिला स्तरीय उड़नदस्ता-
- जिला आपूर्ति पदाधिकारी, देवघर।
- अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर व मधुपुर।
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर, मधुपुर, सारठ।
प्रखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता-
- अंचल अधिकारी।
- थाना प्रभारी।
- संबंधित प्रखण्ड आपूर्त्ति पदाधिकारी।

COMMENTS