सोनभद्र। खुश होकर कर्म करने से ही जीवन में खुशी मिलती है । परंतु प्राय हम सोचते हैं कि सफलता मिलने के बाद खुशी प्राप्त हो जाएगी । वास्तव में खुशी मन की एक सकारात्मक अवस्था है। यह सकारात्मक मनोदशा मनुष्य को ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग के नियमित अध्ययन और अभ्यास से प्राप्त हो सकती हैं । परंतु वर्तमान समय में मनुष्य अपने मन की खुशी को छोड़ कर खुश होने के लिए भौतिक साधनों, संसाधनों और सुविधाओं के पीछे दौड़ रहा है । यही वर्तमान समय में हमारे जीवन में उत्पन्न हो रहे दुख अशांति और मानसिक तनाव का मूल कारण है । उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता और ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यकारी महासचिव डॉ बी०के० मृत्युंजय भाई जी ने संस्था के विकास नगर स्थानीय सेवाकेंद्र पर 'खुशी और मानसिक तनाव मुक्त जीवन के रहस्य को सहज तरीकों से सुलझाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले समस्याओं के समाधान या उत्पत्ति का कारण दोनों ही मन में उत्पन्न होता है । देह अभिमान ही जीवन में दुख मानसिक तनाव और अशांति का मूल कारण है। राजयोग के अभ्यास से खुशी का रहस्य प्राप्त हो जाता है । जैसे प्रकाश की अनुपस्थित ही अंधकार का कारण है उसी प्रकार आत्मिक ज्ञान की अनुभूति का अभाव ही जीवन में दुख और अशांति के अनुभव का कारण है। ईश्वरीय ज्ञान से आंतरिक चेतना के उत्पन्न होते ही दुख और मानसिक तनाव जीवन से समाप्त हो जाते हैं। मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए सदर विधायक सोनभद्र माननीय श्री भूपेश चौबे जी ने सकारात्मक चिंतन में जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा समस्याओं के समाधान की शक्ति छुपी हुई होती है । वास्तव में, हमारी सकारात्मक मनोदशा ही हमारा भविष्य तय करती है । जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक चिंतन आवश्यक है। संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है।सदर एस०डी०एम०रमेश कुमार यादव जी भी उपस्थित रहे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सकारात्मक नेतृत्व और सोच के कारण ही हमारा देश सफलताओं की निरंतर नई उड़ान भर रहा है । विशिष्ट अतिथि के पद से बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री अजीत चौबे ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अध्यात्म और सकारात्मक चिंतन को जीवन में अपनाना आवश्यक है । यह हम सभी के आवश्यक और चुनौती दोनों भी हैं। ब्रम्हाकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बी०के० सुमन बहन ने संस्था के मुख्यालय से पधारे डॉ०मृत्युंजय भाई जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका दिव्य उपस्थिति और मार्गदर्शन से निश्चित ही हम सभी के जीवन में खुशी की नई संभावनाओं का उदय होगा । उन्होंने मंचासीन सभी महानुभाव एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कु० रिद्धि और कुमारी अग्रिमा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत करके सभी के मन में खुशियों का संचार किया । बी०के० प्रतिभा बहन ने कमेंट्री के माध्यम से आंतरिक खुशी का अनुभव कराया। मंच का संचालन डॉ बी के हरिंद्र भाई ने बहुत प्रभावशाली ढंग से किया।
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
टिहरी गढ़वाल।। चम्बा से गजा आ रहे डोबरा गाँव के युवक अनिल कुडियाल पुत्र कमलेश्वर प्रसाद की इंटर कालेज गजा गेट के पास सड़क पर हृदय गति रुकने ...
-
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ,13 ਸਤੰਬਰ (ਡਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ) - ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਨਿਵਾਰਣ ਕਮੇਟੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤਾ...
-
एनएच 8 बहरोड दूध की पिकअप मैं कार वाले ने मारी टक्कर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त सवारियों के किसी प्रकार की चोट नहीं आई कार की टक्कर से पिकअ...
-
बांग्लादेश को हराकर भारत ने सातवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप सांवदाता पुसद :- भारतीय क्रिकेट टीम अंडर 19 स्तर पर भी एशिया की बादशाह ...
-
ਕਿਹਾ - ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜਦੂਰਾਂ ਤੇ ਆੜਤੀਆਂ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕਾਦੀਆਂ (ਬਟਾਲਾ), 24 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਨੀਰਜ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ) ਡਿ...
-
महायज्ञ पांडाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्म उत्सव - श्री राम राम जन्मोत्सव की सजाई गई झांकी। - मुख्य व्यास श्री सूर्यलाल ...
-
ਕੱਚੇ ਠੇਕੇ, ਆਉਟਸੋਰਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਭਰਤੀ 'ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੀ ਬਰਾਬਰ ਦੀ ਦੋਸ਼ੀ - ਬੈਨੀਵਾਲ ਪੰਜਾਬ ਪੱਧਰੀ ਰੈਲੀ ਦੀ ਤਾਰੀਖ 14 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਬਦਲਕੇ 2 ਅਪ...
-
शाहजहांपुर जेल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका स...
-
नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “राम रस बरसे” काव्य एवं भजन संध्या संपन्न उदयपुर। नवीन फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नव...

COMMENTS