कण्डीसौड़।। शिव सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कालेज छाम के संस्थापक स्व० शिवसिंह बिष्ट के पुत्रों द्वारा अपने माता-पिता स्व० श्रीमती बचनदेई एवं स्व० श्री शिवसिंह बिष्ट की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति मेधावी.
गरीब व दिब्यांग छात्रों को छात्रवृति, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुष्कृत किया गया।
कालेज संस्थापक शिवसिंह बिष्ट के पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट(सेवा निवृत प्रधानाचार्य, राष्ट्रपति पुरुष्कार सम्मानित)।
कर्नल से०नि० महिपाल सिंह बिष्ट, डॉ० बुद्धि सिंह बिष्ट,शिक्षक भीम सिंह बिष्ट,पौत्र कम्प्यूटर इंजि० जयदीप सिंह बिष्ट,पुत्रवधु श्रीमती रुकमणी देवी,श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती नन्दा देवी।
श्रीमती सरोजनी देवी व पौत्र वधु अथिति प्रवक्ता श्रीमती गीता बिष्ट द्वारा सन् 2014 से कालेज में कक्षा-6 से कक्षा-12 तक प्रतिवर्ष उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं दो गरीब व दिब्यांग छात्रों को छात्रवृति के रूप में नगद धनराशि,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुष्कृत किया जाता है।
प्रताप सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में छात्र छत्राओं को
भारत के कई वैज्ञानिकों परिचय देते हुए काहे की किस प्रकार से उन लोगों ने पढ़ाई की और अपनी मेहनत और लगन से आज भारत के बड़े-बड़े रिसर्च संस्थानों में वैज्ञानिक बनकर अपनी सेवा दे रहे हैं।
प्रधानाचार्य नरेंद्र सैनी ने कार्यक्रम संयोजन करता
प्रताप सिंह बिष्ट एवं उनके समस्त परिवार का धन्यवाद करते हुए छात्राओं को संबोधन करते हुए कहा है।
कि प्रतिदिन समय स्कुल आए एवं स्कूल में व अपने घर में मेहनत और लगन से पढ़ाई करना एवं अच्छी शैक्षिक योग्यता प्राप्त कर के अपने माता पिता व अपने स्कूल का नाम रोशन करना यह आपके स्वभाव एवं व्यवहार पर निर्भर करता है।
शैक्षिक सत्र 2021-22 का पुरुष्कार बृहष्पतिवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए।
पुरुष्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में मोहित खण्डूड़ी,तृप्ति,सोनिका,
सिमरन,बबीता,मीनाक्षी,सुरभि,शिवम प्रकाश,ऋतिका, ईशा,आदित्य,आस्था,सुहानी,अनुज,आयुष रहे।अथितियों द्वारा छात्रों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक परिवार से प्रताप सिंह बिष्ट"संघर्ष", जयदीप सिंह बिष्ट,खण्ड विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल, सीएमएस डॉ० धर्मेन्द्र उनियाल, प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह सैनी,पी टी ए अध्यक्ष श्रीमती सुमेरी बिष्ट.
निवर्तमान अध्यक्ष मस्तराम खण्डूड़ी, अनिल कठेत, विनोद रमोला, प्रदीप रावत, धर्मेंद्र पंवार, मदन सिंह पंवार, जगदीश पनियाल, रविंद्र भंडारी, ब्रिजानंद शर्मा, दिनेश शाह, सुनीता तोमर, भावना कौशिक, प्रीति रावत, दीपक पुरषोड़ा, सरोजनी रावत, प्रवीण खंडूरी, सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS