दीपावली महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
नगर स्थित विवेकानंद हाल में दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद हाल में मंगलवार को जिला तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से आठवां दीपावली रंगोली महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वहीं जिला तरुण महिला केसरवानी क्लब अध्यक्ष स्वेता केसरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दीपावली महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चों महिलाओं ने भाग लिया वहीं श्वेता केसरी ने बताया कि मनोरंजन में सभी महिलाओं द्वारा नृत्य एवं गायन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बढ़-चढ़कर किया ग्रुप डांस में श्वेता केसरी सौम्या सपना श्रद्धा पूजा शालिनी नेहा रोजी सभी महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम के दौर में क्वीन कंटेस्ट का भी आयोजन हुआ जिसमे सबको उपहार भी प्राप्त किया गया वहीं बच्चों ने भी अपने डांस का प्रदर्शन किया साथ में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया जिस को पुरस्कृत किया जाएगा वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे तरुण केसरवानी महिला क्लब की जिलाध्यक्ष ने बताया कि सहायक उपाध्यक्ष शालिनी केसरी के नेतृत्व में सभी कार्यक्रमों में टॉप पर रहे महिलाओं बच्चों को प्रस्तुत करने का कार्यक्रम रखते हुए उनको सम्मानित किया जाएगा इस मौके पर शालू केसरी, बिना केसरी, प्रीति केसरी, श्वेता संचालन मीडिया प्रभारी सौम्या केसरी ने किया इस दौरान रीना, नेहा मिश्रा,श्रद्धा, कृति द्विवेदी, पूजा, कल्पना,खुशबू खेतान, रेखा मिश्रा शिल्पी, प्रियंका, अर्चना सोनी, संतोषी, किरण, संगीता, संध्या मौजूद रहे।
COMMENTS