भूकम्प या ब्लास्टिंग की वास्तविकता स्पष्ट करे जिला प्रशासन: युवराज सिंह राहंगडाले
सिवनी में हो रहे कंपन(Viv ration) को लेकर युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
सिवनी.
नगर में विगत दो वर्षो से लगातार तेज कंपन्न हो रहे हैं। जिससे नगर के
अनेकों भवनों में क्षति हो रही है। इस घटना से सिवनी नगरवासियों में आक्रोश
व्याप्त है, जनमानस में तरह-तरह की चर्चायें व्याप्त हैं। जिससे
(M.P Government)मध्यप्रदेश शासन की छवि धूमिल हो रही है। इसको लेकर मंगलवार को भारतीय जनता
युवा मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान जनहित के प्रत्येक कार्य के लिए बेहद ही संवेदनशील हैं और तत्पर
रहते हैं। मध्यप्रदेश की जनता के हित में नित नए कार्य कर रहे हैं। ऐसी
परिस्थिति में सिवनी जिला प्रशासन सिवनी नगर के जनमानस को यह अवगत कराने का
कष्ट करें कि वास्तव में सिवनी में कंपन्न क्यों हो रहा है? जिससे जनमानस
में कोई भ्रांति उत्पन्न ना हो। वहीं नगर से लगे क्षेत्रों में खनिज
उत्खन्न एवं ब्लास्टिंग कार्यों को जिला प्रशासन जनहित में जनमानस की भावना
को ध्यान में रखते हुए तत्काल(Break) प्रतिबंधित करने का आदेश पारित करें। जिससे
नगर में व्याप्त दहशत का माहौल समाप्त हो। इस जनहित के गंभीर विषय पर
त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त कंपन्न के संबंध में प्रशासनिक जांच एवं
प्रभावी जांच करवाकर सिवनी नगरवासियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं।
उचित कार्रवाई न होने पर भाजयुमो जिला सिवनी उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा,
जिसकी समस्त जबावदारी जिला प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला
मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने दी है।
ज्ञापन कार्यक्रम (Program)में भारतीय
जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, उपाध्यक्ष शुभम
राजपूत, राजा बघेल, योगेश शिवहरे, जिला मंत्री लवकेश गब्बू त्रिवेदी, जिला
सोशल मिडिया प्रभारी खुशेन्द्र पवार, उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष भुनेश
कुल्हाड़े, मंडल अध्यक्ष करकोटी रविसनोडया, दक्षिण नगर अध्यक्ष(Rishabh Chourasiya)ऋसभ
चौरसिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर के महामंत्री शुभम राजपूत, भारतीय
जनता युवा मोर्चा के नगर के उपाध्यक्ष हर्ष सनोडिया, भारतीय जनता युवा
मोर्चा के नगर के उपाध्यक्ष अंकित दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के
मंत्री ऋषभ जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के मंत्री चंचल पटवा, भारतीय
जनता युवा मोर्चा नगर के मंत्री रोहित साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर
के कोषाध्यक्ष साल चंद्रहास, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर के मीडिया
प्रभारी आलोक राज, नगर महामंत्री ऋतिक तिवारी, उपाध्यक्ष मोहित सनोडिया,
युवराज मानाठाकुर, मंत्री राहुल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सुदीप मालू, कार्यालय
मंत्री मयंक तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय सोनी, सह सोशल मीडिया
प्रभारी अंश सोनी, विशेष जैन, आयुष यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप
मानाठाकुर।
From Seoni
Abhinay Jain
8770086009/7089019060
COMMENTS