कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
- कलश यात्रा में भारी संख्या में सम्मिलित हुई महिलाएं।
- गायत्री परिवार के सदस्यो एवं पदाधिकारियों ने कलश यात्री महिलाओं का किया पुष्प वर्षा से स्वागत।
- 31 अक्टूबर तक चलेगा 24 कुंडीय महायज्ञ।
सोनभद्र। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ हुआ और नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान में जाकर समाप्त हुआ। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए गायत्री माता की भजन और जयकारा लगाते हुए रामलीला मैदान में पहुंची जहां पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण ने बताया कि-कार्यक्रम में ध्यान साधना एवं प्रज्ञा को योग यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ कार्यकर्ता गोष्ठी नारियों जागो स्वयं को पहचानो के अलावा 24 यज्ञ कुंड पर दंपत्ति हवन एवं पूजन करेंगे एवं उपस्थित दंपत्ति को दीक्षा भी दिया जाएगा।
इस क्रम में रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य दीपक कुमार केसरवानी पत्नी साहित्यकार प्रतिभा देवी के साथ दीक्षित होंगे।
वही कार्यक्रम स्थल पर उप समन्वय अरविंद सिंह, रामाधार चौबे, बासुदेव यादव, राम दुलारे विश्वकर्मा, अरुण शास्त्री, आचार्य गोपाल अग्रहरी, गोविंद कुमार उमर, सरिता जयसवाल, सरोज केसरी, लक्ष्मी देवी, विभा देवी, गीता देवी, सुमन, उर्मिला देवी, सीमा अग्रहरि आदि सदस्यो एवं पदाधिकारियों पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विकास भाई ब्रह्मभट्ट ने कलश यात्रा में सम्मिलित 251 बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वही मंच पर विकास ब्रह्मभट्ट का स्वागत शिव शंकर कुशवाहा, संगीतकार जय सिंह, अभय सिंह अभय श्रीवास्तव, सुनील सिंह का स्वागत अरविंद सिंह, प्रकाश केसरी, प्रदीप बाला ने किया।
इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए संगीतकारों ने भजन प्रस्तुत किया और उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
COMMENTS