वादाखिलाफी आंदोलन को लेकर कालीपट्टी बांधी
देवली न्यूज़ 15 सितंबर (प्रगति मीडिया) राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के वादा खिलाफी आक्रोश आंदोलन के तहत पहला चरण गुरुवार से शुरू हुआ।
ई-मित्र कियोस्क विशाल ने बताया की संघ देवली के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत मीणा ने पहले चरण में वादाखिलाफी को लेकर शुरुआत की गई।
www.pragatimedia.org
इसके तहत सभी कर्मचारियों ने सामुहिक एकता दिखाते हुए डीओआईटीसी ब्लॉक स्तर पर संचालित विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया। वही प्रदेश कार्यकारिणी के अग्रिम आदेश तक उक्त ग्रुप जॉइन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत गुरुवार को सभी कर्मचारियों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान सहायक प्रोग्रामर मुकेश मीणा, हेमेंद्र मीणा, अंजू, दुर्गाशंकर, प्रकाश व सूचना सहायक आशीष शर्मा, सुनील मीणा, निकिता गोयल भी मौजूद थे।
संवाददाता विशाल ठागरिया {तहसील देवली, जिला टोंक}
COMMENTS