शाहजहांपुर।विगत दिनों शाहजहांपुर जेल में बंद महिला बंदी संगीता ने कन्या को जन्म दिया। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में डिलीवरी कराई गई ताकि किसी आकस्मिकता की स्थिति से जच्चा-बच्चा को कोई परेशानी न हो।जन्म के समय से ही जच्चा-बच्चा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आज उक्त कन्या का छटी का समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महिला संगीत के साथ छटी की परम्परागत रस्में की गई। बच्ची के प्रतीकात्मक काजल लगाया गया। पैर,हाथ व गले में काला धागा पहनाया गया। नजर उतारी गई।
5 जोडी नये वस्त्र भेंट किए गए। तौलिया, बिछौने, कम्बल व खिलोने भेंट किए गए। सभी बच्चों को चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स,कुरकुरे ,फ्रूटी व खुशी की प्रतीक मिष्ठान सभी बच्चों व महिला बंदियों को भेंट की गई।
सभी महिला बंदियों ने बाद्ययन्त्रो के साथ संगीत गाया तथा खुशी में समूह नृत्य किया ।
कारागार में किसी बच्चे के जन्म पर छटी समारोह एक नया प्रयोग है।क्योंकि भारतीय समाज में बच्चे के जन्म पर इस तरह के कार्यक्रम परम्परागत सामाजिक विश्वास के साथ युगों से होते आये हैं। ऐसे कार्यक्रमों से हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होता है। कारागार में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बंदियों में वैचारिक परिमार्जन, सुधार व अवसाद व तनाव दूर करने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम से महिला बंदियों में खुशी की लहर दौड गई।
उक्त कार्यक्रम बाथम वैश्य महिला संगठन, शाहजहांपुर के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की जिलाअध्यक्ष ज्योति गुप्ता
महामंत्री शोभा गुप्ता,रजनी गुप्ता
कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता संध्या गुप्ता संगीता गुप्ता ने कार्यक्रम की सभी रस्मों को निभाया।
COMMENTS