भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में सोनभद्र नगर में भजन करते हुए निकाली गई तिरंगा प्रभातफेरी
सोनभद्र।संगठन के निर्देश पर 11 अगस्त गुरुवार को सुबह 7 बजे से सोनभद्र नगर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी के मार्गदर्शन में "रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम" तथा "वन्दे मातरम् " भजन गाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामुहिक रूप से न्यू कालोनी के वार्डों में भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने आग्रह करते हुए कहा कि नगर के सभी लोग 13 से 15 अगस्त के बींच में अपने अपने घरों पर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा लगाने पुनित कार्य अवश्य ही करें।
और देश के आजादी के अमृत महोत्सव का आनन्द लें।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी,कृष्ण मुरारी गुप्ता,संजय जायसवाल,दिलिप चौबे,अभिषेक श्रीवास्तव,बिनोद सोनी,अशोक भारती,दुर्गेश केडिया,सन्तोष भारती,मनीष वर्मा,अविनाश शुक्ला,ब्रिजेश तिवारी,अखिलेश कश्यप सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।
COMMENTS