आज शाहजहांपुर जेल में बंद सभी महिला बंदियों को उनके सजने संवरने तथा सुहाग के प्रतीक चूडी, बिन्दी, लिपस्टिक, नेल पोलिश, सिन्दूर, कंघी, रूमाल,नहाने का साबुन,कपड़े साफ करने का साबुन आदि दैनिक उपयोग छोटी छोटी किन्तु अनिवार्य वस्तुएं भेंट की गई।
जिनके अभाव में महिलाएं परेशान रहती हैं और किसी से अपनी आवश्यकता बता भी नहीं पाती
महिला बंदियों को उक्त उपहार मानवाधिकार संगठन की शाहजहांपुर की महिला शाखा के पदाधिकारीगण के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर महिला बंदियों ने ईश्वरीय प्रार्थना गाई। तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों ने भी सामूहिक गाना गाया। तथा अंग्रेजी वर्णमाला सुनाई। ज्ञातव्य है कि महिला बंदियों व उनके बच्चों की शिक्षा के लिए कारागार में जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग से एक महिला शिक्षा ध्यापक की नियुक्ति कराई गई है।ताकि कारागार में बंद रहते हुए उनकी पढाई प्रभावित न हो।
उक्त स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारी रीता गुप्ता द्वारा महिला बंदियों के सभी बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। शीघ्र ही सभी 12 बच्चों को जेल के बाहर पब्लिक स्कूल में प्रवेश कराकर उनकी और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी।
साथ ही संगठन की पदाधिकारी श्रीमती नलिनी ओमर द्वारा सभी महिला बंदियों को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया तथा अगले रविवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा।
COMMENTS