धनोल्टी।। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर धनोल्टी तहसील के प्रभारी तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल के नेतृत्व में धनोल्टी तहसील प्रशासन ने हर घर तिरंगा यात्रा का किया आयोजन।
प्रभारी तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल का कहना है जिलधिकारी महोदय के निर्देशानुसार धनोल्टी तहसील ने धनोल्टी बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इस आयोजन में धनोल्टी पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवचरण सिंह की टीम एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सेमवाल के समस्त व्यापारी गणों ने व स्थानीय निवासियों ने प्रतिभाग किया है। तिरंगा यात्रा के दौरान धनोल्टी बाजार में स्थानीय व्यापारियों को तहसील प्रशासन की ओर से तिरंगे वितरण भी किए गए। इस अवसर पर धनोल्टी तहसील प्रशासन धनोल्टी पुलिस प्रशासन धनोल्टी व्यापार मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS