सोनभद्र। पत्रकारों के संरक्षण हेतु समर्पित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के होटल अरिहंत के सभागार में आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी को दीर्घकालीन पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि केशरवानी द्वारा दो दशकों से भी अधिक समय से विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास हेतु कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सहित विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा इनकी कृतियों को प्रकाशित किया जा चुका है।
वर्तमान समय मेंआदिवासी संस्कृति, साहित्य कला एवं स्वतंत्रता आंदोलन पर विशेष रूप से आकाशवाणी केंद्र एवं दूरदर्शन केंद्र से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। जनपद सोनभद्र के आदिवासी जातियों के सांस्कृतिक उत्थान के लिए आदिवासी लोक कला केंद्र की स्थापना इनके द्वारा की गई है। वर्तमान समय में भारत सरकार एवं उत्तर पर सरकार की महत्वाकांक्षी रामायण कल्चर मैपिंग योजना, अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ, अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र के सदस्य पद पर कार्यरत है।
श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर जनपद एवं प्रदेश के साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकार संगठनों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
COMMENTS