परीक्षित कुमार जसवा प्रागपुर भीम आर्मी अध्यक्ष ने भीमराव रामजी आम्बेडकर जी के जन्म दिवस की दी सबको हार्दिक शुभकामनायें
भीमराव रामजी आम्बेडकर(14 अप्रैल, 1891 – 6 दिसंबर, 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिन्दू पन्थ में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयन्ती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। डॉक्टर आम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं।परीक्षित कुमार भीम आर्मी अध्यक्ष ने सभी लोगों को संविधान की रक्षा और सम्मान करने के लिए कहा उन्होंने सभी आस पड़ोस के लोगों मे मिठाई भी बांटी और संविधान की जय के नारे भी लगाये प्रगति मीडिया संवाददाता जतिन कुमार की रिपोर्ट।
सम्पर्क सूत्र :-9816907313, 8360921958
प्रगति मीडिया.
हिमाचल प्रदेश काँगड़ा.
176501
COMMENTS