टिहरी। उत्तराखंड राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर 12 फरवरी को प्रदेश भर में प्रचार प्रसार अभियान थम जाएंगे। इससे पहले राजनीतिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का उत्तराखंड दौरा लगातार जारी है। उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा संपन्न हो चुका है। तो वही, अभी भी भाजपा और कांग्रेस के तमाम राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा जारी है। इसी क्रम में चुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन यानी 12 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है
– 12 फरवरी को 10:00 बजे पहुंचेंगे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
– 11:10 से 11:45 बजे तक धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित।
– 01:10 से 2:00 बजे तक हरिद्वार हरकी पैड़ी में करेंगे गंगा पूजन।
– 3:40 से 4:20 बजे तक सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित।
– 5:05 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से दिल्ली के लिए होंगे रवाना।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड दौरा:
– 12 फरवरी को 11:30 बजे पहुंचेंगी पंतनगर एयरपोर्ट।
– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र खटीमा में करेंगे जनसभा को संबोधित।
– 11:45 बजे खटीमा विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसभा को संबोधित।
– 12:45 बजे खटीमा से हल्द्वानी के लिए होंगी रवाना।
– 1:00 बजे हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगी संबोधित।
– 2:00 बजे हल्द्वानी से श्रीनगर के लिए होंगी रवाना।
– 2:35 बजे श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगी संबोधित।
– 3:35 बजे श्रीनगर से देहरादून के लिए होंगी रवाना।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा कल:
– 12 फरवरी को 11:00 बजे पहुंचेंगे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
– 12:00 से 12:30 बजे तक टिहरी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
– 2:20 से 2:50 बजे तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
– 4:05 से 4:35 बजे तक रुड़की विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसभा को संबोधित।
– 5:15 बजे पहुंचेंगे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
– 5:20 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से अपने गंतव्य को हो जाएंगे रवाना।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा कल:
– 12 फरवरी को 10:00 बजे पहुंचेंगे जौली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून।
– 10:50 से 11:30 बजे तक यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित।
– 1:10 से 1:50 बजे तक सल्ट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित।
– 3:00 से 3:40 बजे तक रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित।
– 4:10 बजे रामनगर हेलीपैड से बरैली हेलीपैड के लिए होंगे रवाना।
– 4:50 बजे बरेली हेलीपैड से देहरादून के लिए होंगे रवाना
टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट
COMMENTS