देवली : रा.उ.मा.विद्यालय देवली गाँव मे हुई चोरी
देवली गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने यहां ताले तोड़कर कंप्यूटर चुरा लिए। वारदात का पता शनिवार सुबह टूटे हुए ताले तथा खुले हुए दरवाजों से लगा। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रधानाचार्य गुमान सिंह मीणा सहित कर्मचारियों से वारदात की जानकारी ली। जानकारी में खेल कक्ष, विज्ञान कार्यालय व प्रधानाध्यापक कक्ष के दरवाजे खुले मिले साथ ही 3-4 ताले तोड़कर कर 2 कंप्यूटर सेट जिस में 2 cpu, 2 कीबोर्ड, 2 LED, 2 माउस चोरी हो चुके। इस मौके की जानकारी मुकेश चौधरी, विशाल ठागरिया, लवराज सिंह, राजवीर सिंह ने प्राचार्य गुमान सिंह मीणा, नहार सिंह व आनंद बाबू को दी। उसके बाद FIR दर्ज की।
संवाददाता विशाल ठागरिया {जिला टोंक}
COMMENTS