Corona Virus : कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन की आशंका के बीच लखनऊ में दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। दोनों महिलाएं केरल की यात्रा कर लौटी हैं। दोनों संक्रमितों को कमांड हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है।
इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बारे में जैसे-जैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। बढ़ती दहशत के बीच कई देशों द्वारा यात्रा प्रतिबंधों को और सख्त किया जा रहा है और उड़ानों पर रोक लगाई जा रही है।
इन सख्त उपायों के बावजूद ओमिक्रोन के मामले नए-नए देशों में मिल रहे हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले वाले देशों में अब अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नाम भी जुड़ गए हैं। इन तीनों देशों में एक-एक मामले मिले हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके 23 देशों में पहुंचने की जानकारी दी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया है। इसी वजह से भारत सरकार ने भी अपने स्तर पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अब जानकारी मिली है कि देश में 11 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लैंड की हैं और उनमें से 6 यात्री कोविड पाजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोरोना के नए केस बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं चिंता इसलिए भी है क्योंकि नए केसों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 9 हजार 765 नए केस आए हैं। वहीं, इस दौरान सिर्फ 8 हजार 548 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के ऐक्टिव केस अभी भी एक लाख से कम हैं और फिलहाल यह संख्या 99 हजार 763 है। रिकवरी रेट 98.35 फीसद है।
COMMENTS