शुभम जैन बने ललितपुर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय संघ
का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव
अधिकारी विजय कुमार सचान, प्रशासनिक
अधिकारी/केन्द्रीय नाजिर एवं चुनाव अधिकारी
शक्ति सिंह, वरिष्ठ सहायक/कैशियर की मौजू
दगी में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी।
इसके तहत शुभम जैन को संघ का अध्यक्ष, रवि
कुमार एवं रवि कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष,
फरहान को सचिव, छोटेलाल को कोषाध्यक्ष,
जितेन्द्र झा को संगठन सचिव, नारायण को
संयुक्त सचिव व सुशील कुमार वर्मा व शिवम
उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य पद पर
निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके
पर विजय कुमार सचान व सुनील कुमार सोनी
को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस
अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ
के प्रति निष्ठा व समर्पण की शपथ भी दिलायी
गयी।
COMMENTS