प्रभारी मंत्री सिंधिया के प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत
कानड़।प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन तथा आगर मालवा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के प्रथम आगर जिले में आगमन पर कानड मे नलखेडा जोड पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री सिंधिया को कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। नलखेड़ा से भोपाल जाते समय मंत्री सिंधिया का कानड़ में पीपल चौक पर भाजपा नेता योगेश पालीवाल के निवास पर परिवार जनों जवान सिंग संगवलिया मनीष शर्मा ने स्वागत किया गया।उनके साथ आगर,नलखेड़ा,कानड़ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
COMMENTS