जसवां परागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्षा अनुराधा ठाकुर अपनी समस्त कार्यकर्ता और कार्यकारी अध्यक्षा अंजना शर्मा सहित करेंगी महंगाई पर 13-08-2021को जोरदार प्रदर्शन
जसवां प्रागपुर महिला कॉंग्रेस की अध्यक्षा अनुराधा ठाकुर व कार्यकारी अध्यक्षा अंजना शर्मा ने संयुक्त व्यान में बताया कि हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी(महिला) के आहवान पर 13.8.21 को जसवां प्रागपुर महिला कॉंग्रेस द्वारा प्रागपुर में बढ़ते गैस, खाद्य तेल, पैट्रोल, डीज़ल, दाल, सब्जियों के दामों , बढ़ती मंहगाई, किसानों,बागवानों व आम जनता की अनदेखी, बेरोजगारी के ख़िलाफ़ महिला आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा व रैली निकाली जाएगी। महिला अध्यक्ष ने बताया कि न तो मोदी जी से और न ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से महंगाई पर कोई जवाब बन पा रहा है।
दैनिक जीवन का हर सामान दिन प्रति दिन महँगा होता जा रहा है, परन्तु वर्तमान डबल ईंजन सरकारों से मंहगाई कंट्रोल नहीं हो रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, कोरोना में यह बिल्कुल फेल हुए हैं, इन सबसे ध्यान बंटाने के लिए यह जुमलेवाज पार्टी नया शिगूफा छोड़ते हैं। बड़े-बड़े इंडस्ट्रीयलिस्ट देश चला रहे हैं, यह इनके आगे पंगु बने हुए हैं।
जयराम ठाकुर और बिक्रम ठाकुर जी से सवाल किया कि ऐसी कौन सी मजबूरी है, और ऐसा क्या काम किया कि खुद सरकार होते हुए , इंडस्ट्रीयलिस्ट को बोल नहींं पा रहे हैं।प्रगति मीडिया संवाददाता जतिन कुमार की रिपोर्ट।
सम्पर्क सूत्र :-9816907313,8360921958,8278772426,8580900608
आओ हम व्हाट्सप्प पर भी खबर भेज सकते है।
COMMENTS