अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल:
दोनों की हालत नाजुक जिला अस्पताल रेफर।
जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शीतल गंज बाजार में जौनपुर मडियाहू मुख्य मार्ग पर सुबह लगभग 8:00 बजे अज्ञात वाहन ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को सीएससी मडियाहू पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम पाली थाना मडियाहू निवासी भोलानाथ मौर्य पुत्र शालिकराम मौर्य उम्र लगभग 65 वर्ष तथा अनिल कुमार मोर्य पुत्र भोलानाथ मौर्य उम्र करीब 38 वर्ष दोनों लोगों को शीतल गंज बाजार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था जिससे वे लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
COMMENTS