श्रमजीवी पत्रकार संघ की बरघाट इकाई का हुआ गठन
राजेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष, नरेश राजपूत उपाध्यक्ष बनेबरघाट - मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की आवश्यक बैठक बरघाट विश्राम गृह में आयोजित की गई. जिसमे श्रमजीवी पत्रकार संध ( Working Journalist ) के संभागीय उपाध्यक्ष ऋषभ जासवाल की उपस्थिति मे संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा प्रखर के निर्देशानुसार बरघाट तहसील संघ ( Barghat Tehsil Association )की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बरघाट तहसील के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह ठाकुर को पुनः नियुक्त किया गया। पत्रकार संघ की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत एवं अखिलेश राहंगडाले, महासचिव सत्यांश भट्ट, सचिव मोहम्मद फारुख खान, सहसचिव संतोष शुक्ला धारना, प्रणय पन्द्रे बरघाट ,मनोज सूर्यवंशी बरघाट ,संजय काढ़े धारना एवं कोषाध्यक्ष पद ( Treasurer position ) पर राम चौरसिया बरघाट को नियुक्त किया गया है, साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
इसके पूर्व जिला कार्यकारिणी की बैठक मे बरघाट तहसील से ऋषभ जायसवाल का नाम घोषित किया गया था।
सभी नवीन पदाधिकारी की मनोनयन पर उपस्थित जनो द्वारा फूल माला से स्वागत किया।
बैठक में संभागीय उपाध्यक्ष ( Divisional vice president ) ऋषम जायसवाल द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए।
COMMENTS