उत्तराखंड।।थौलधार विकास समिति का प्रथम वार्षिक सम्मेलन श्रेष्ठ वैडिंग प्वाइंट देहरादून में हुआ आयोजित।

SHARE:

देहरादून।।थौलधार विकास समिति देहरादून के प्रथम वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को थौलधार क्षेत्र के श्रेष्ठ वेडिंग पॉइंट में संपन्न हुआ। 
यह आयोजन न केवल सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना बल्कि ग्रामीण विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को भी रेखांकित किया। सम्मेलन में थौलधार क्षेत्र के लगभग 600 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव हिम्मत सिंह बिष्ट ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट,धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार,प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी,राजपुर विधायक खजानदास उपस्थित रहे।
आयोजन के संयोजक थौलधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट और समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल नौटियाल के नेतृत्व में यह सम्मेलन क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। 
समिति ने थौलधार विकासखंड में समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के निर्माण पर बल दिया।
सांस्कृतिक रंग और सामुदायिक उत्साह।
सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। 
लोक गायक वीरेंद्र पंवार ने थौलधार में स्थित धन सिंह देवता के गीत को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को नृत्य के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम के बीच-बीच में संगीतमय प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

मेरा गांव,मेरा गणना विकास का संकल्प।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट और उनकी टीम के अभियान "मेरा गणना, मेरा गांव" की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग कहीं भी रहे परंतु अपने गांव में दो कमरे जरूर बनाए और साल में एक दो बार अपने गांव जरूर जाएं।
उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना में सभी प्रवासी अपने नाम अपने गांव में दर्ज कराएंगे। 
 श्री भट्ट ने घोषणा की कि थौलधार विकास समिति द्वारा देहरादून में आयोजित होने वाली मंगसीर की बग्वाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।साथ ही उन्होंने थौलधार की समस्याओं को अपने स्तर पर हल करने का आश्वासन दिया।
मांग पत्र और विकास की चुनौतियां।
जोत सिंह बिष्ट ने थौलधार ब्लॉक का मांग पत्र प्रस्तुत किया,जिसमें केंद्र सरकार से 14% ओबीसी आरक्षण की मांग प्रमुख थी। 
उन्होंने बताया कि गंगाड़ी समुदाय को 2016 में राज्य सरकार से यह आरक्षण प्राप्त हुआ था।इसके अतिरिक्त टिहरी डैम क्षेत्र में कण्डीसौड़-बल्डोगी पुल के निर्माण में देरी पर चिंता व्यक्त की।
प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पट्टी
जुवा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि थौलधार ब्लाक के गांव जो मेरी विधानसभा में आते हैं उनके विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुंगा।
उन्होंने कहा कि थौलधार ब्लाक के केंद्रीय ओबीसी का जो ममाला है उसको भारत सरकार में हम सभी भट्ट जी के माध्यम से पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि थौलधार ब्लाक का समिति के माध्यम से एवं जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अवश्य विकास होगा।
राजपुर विधायक खजानदास ने पहाड़ों से पलायन रोकने को एक बड़ी जिम्मेदारी बताया। 
उन्होंने कहा कि पलायन सिर्फ भाषणों से नही रुकेगा उसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को काम करना पड़ेगा और गांवों में एक नई उर्जा पैदा करनी पड़ेगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने इस आयोजन को सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह सम्मेलन हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना हमारी एकता की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा के थौलधार क्षेत्र में बहुत सारी सड़कें बनी है जो रह गई उन पर भी कार्यवाही चल रही है।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कण्डीसौड़ में एक्सरा मशीन लग गई है और लैव का प्रोपोजल भी चल रहा है।
उन्होंने कहा कि गांवों में खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चकबंदी होनी जरूरी है जिसके लिए हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को वन भूमि पर ध्यान देना चाहिए।
गौरवशाली प्रतिभाओं का सम्मान।
सम्मेलन में क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कण्डीसौड़ गांव के वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं को मध्य हिमालय उत्तराखंड की ऐतिहासिक महिलाओं पर किताब लिखने और ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया।
थौलधार ब्लाक के नेरी गांव के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास को 20 वर्षों तक स्वस्थ व निष्पक्ष चुनाव प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
धरवाल गांव के सानिध्य बिष्ट को 16वीं सीनियर नेशनल मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।
 थौलधार ब्लाक के ज्यूंदासू गांव के आशीष नेगी को हाई स्कूल में 98.4% अंक प्राप्त करने के लिए सांसद महेंद्र भट्ट,प्रीतम पंवार,विक्रम सिंह नेगी और खजानदास ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में निशुल्क फोटो ग्राफरी करने के लिए सुरेश कोठारी को सम्मानित किया गया।
एक नई शुरुआत।
थौलधार विकास समिति का यह प्रथम वार्षिक सम्मेलन न केवल एक आयोजन था,बल्कि एक ऐसी पहल थी जो सामुदायिक एकता,सांस्कृतिक गौरव और ग्रामीण विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। 
यह आयोजन इस विश्वास को बल देता है कि हमारी जड़ें हमें हमेशा अपनी संस्कृति और अपने लोगों से जोड़े रखती हैं।
कार्यक्रम में लोक गायक ओम बधानी एवं पुनम रमोला ने अपनी कला के रंग से मौजूद लोगों को आनंदित किया।
कार्यक्रम में समिति के द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमें लगभग 150 लोगों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की।
विकासखंड थौलधार की चार पट्टियों नगुण पट्टी के अध्यक्ष जीत सिंह राणा,गुसाईं पट्टी अध्यक्ष सोबत सिंह पडियार,उदयपुर अध्यक्ष कृष्णा नंद भट्ट,जुवा पट्टी के अध्यक्ष रजनीश कंसवाल,परिपूर्णानंद सकलानी, सोहनलाल खंडूड़ी,राजेन्द्र सिंह रांगड़ महासचिव,गोबिंद सिंह रावत सहित अनेक पदाधिकारियों ने मंच को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट,विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक श्री खजानदास,धनोल्टी विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार, प्रतापनगर विधायक श्री बिक्रम सिंह नेगी,वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी,श्री महिमानंद भट्ट,समिति संरक्षक श्री जोत सिंह बिष्ट, अध्यक्ष श्री मनोहर लाल नौटियाल,सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तूदास, वरिष्ठ पत्रकार श्री शिशपाल सिंह गुसाईं, पूर्व सैनिक श्री सोहनलाल खण्डूडी़,दीपक खंडूड़ी, महासचिव श्री हिम्मत सिंह बिष्ट,श्री राजेन्द्र सिंह रांगड़,कोषाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह बिष्ट,श्री रायचंद रमोला,श्री किशोरी लाल भट्ट,श्री मुरारी लाल,श्री सुरेन्द्र सिंह भंडारी,श्री बिजेंद्र सिंह,श्री हरपाल सिंह,श्री मगंशीर सिंह,श्री राकेश भट्ट,श्री विशाल रावत,श्री भगवती प्रसाद बधानी,श्री एच सी रमोला,श्री बिक्रम सिंह बिष्ट,श्री गोकला नन्द,श्री सुंदर सिंह,श्री राजेश्वर प्रसाद,श्री राकेश प्रसाद,श्री गब्बर सिंह राणा,श्री बचनदेव,श्री कृतिराम,आलोक जुयाल,श्रीमती सीमा राणा,श्रीमती शकुंतला देवी,श्रीमती धन्ना देवी,श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं देहरादून में निवासरत थौलधार ब्लाक के सभी नागरिक मौजूद रहे।

प्रगति मीडिया टिहरी गढ़वाल से सुनील जुयाल की रिपोर्ट।

COMMENTS

नाम

30,1145,59,420,63,6,65,3,66,3,70,272,72,3,पठानकोट पंजाब,3,प्रगति मीडिया न्यूज़ पठानकोट,5,प्रगति मीडिया न्यूज़ पठानकोट पंजाब,19,प्रगति मीडिया न्यूज़ ललितपुर,1,फिटनस,6,andra,4,Bihar,84,Bollywood,12,Breaking News,30,business,5,Chhattisgarh,147,coronavirus,134,crime,19,Delhi,25,education,11,food news,5,Gadgets,1,Gujarat,96,haryana,25,himachal pradesh,483,Important News,10,jaunpur,344,Jharkhand,966,jyotish,21,law,1,Lockdown,179,madhya pradesh,532,maharastra,129,New Delhi,24,News,49,p,1,pagati media,10,Pathankot Punjab,13,poem,1,politics,18,Pragati Media,20,Pragati Media Pathankot,7,Pragati media rajasten,85,Pragati media Uttrakhand,30,pragatimediamewslalitpur,1,punjab,2221,rajasten,36,rajasthan,547,Real story,3,Religion,9,tecnology,9,utrrakhand,1,Uttar Pradesh,1890,Uttarakhand,113,Utter Pradesh,3,uttrakhand,102,‍Uttrakhand,322,West Bengal,2,
ltr
item
Pragati Media : उत्तराखंड।।थौलधार विकास समिति का प्रथम वार्षिक सम्मेलन श्रेष्ठ वैडिंग प्वाइंट देहरादून में हुआ आयोजित।
उत्तराखंड।।थौलधार विकास समिति का प्रथम वार्षिक सम्मेलन श्रेष्ठ वैडिंग प्वाइंट देहरादून में हुआ आयोजित।
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhM9BPBIHTIjYFpoNA7l0QqnM3GNCT90x7NlTXQ_A2DPjFtKevZgxHgGaR0U69yYK_WE6kZUROnmfkBl78jHbjXTSDkPHrj8eTu8Rio-tJLplNcrmPwuwM8DPdefUcNMEOnXfBIVDqIYy5NbIycbE1CPjvsYK6D3ca7NaiyzMhakPMU3MX3IgQyycVtaqM
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhM9BPBIHTIjYFpoNA7l0QqnM3GNCT90x7NlTXQ_A2DPjFtKevZgxHgGaR0U69yYK_WE6kZUROnmfkBl78jHbjXTSDkPHrj8eTu8Rio-tJLplNcrmPwuwM8DPdefUcNMEOnXfBIVDqIYy5NbIycbE1CPjvsYK6D3ca7NaiyzMhakPMU3MX3IgQyycVtaqM=s72-c
Pragati Media
https://www.pragatimedia.org/2025/06/blog-post_16.html
https://www.pragatimedia.org/
https://www.pragatimedia.org/
https://www.pragatimedia.org/2025/06/blog-post_16.html
true
7652808033801587123
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Read This News Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share. STEP 2: Click the link you shared to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy