टिहरी।। वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसलिए हमें झिझक छोड़कर अपने होटल और घर में रहने वाले अनाज से बने भोजन को भी परोसना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तिवाड़ गाँव को पर्यटन ग्राम घोषित किया, बोले-पंजाब में मक्की की रोटी और सरसों का साग की तरह गढ़वाल में कंडाली की भुज्जी और मंडुए की रोटी प्रसिद्ध है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिवाड़ गांव में पंडित दीन दयाल गृह आवास (होम स्टे) के अंतर्गत निर्मित गढ़वाल दर्शन होम स्टे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम तिवाड़ गांव को पर्यटन ग्राम घोषित किया।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, धर्मस्व व संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि यहां पर होमस्टे का संचालन महिलायें कर रही हैं। कहा कि महिलाओं को स्थानीय भोजन के साथ ही वेस्टर्न भोजन बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाए। कहा कि हम मोटा अनाज को लेकर मिलेट वर्ष मना रहे हैं, जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना है। आज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद से बनी भोजन की थाली बड़े-बड़े होटलों में परोसी जा रही है। उन्होंने कहा कि होमस्टे शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस हो,मकान उत्तराखंड काष्ठकला स्ट्रक्टर के बने, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि जी-20 सम्मेलन में उत्तराखंड को भी मौका मिला है।जिसमें हमको अपनी संस्कृति को दिखाने का अच्छा मौका है।
उन्होंने कहा कि तिवाड़ गांव में 15 पंजीकृत होमस्टे हैं।10 लोगों को राज्य सहायता दी जा चुकी है। 08 लोगों को मोटर वोट हेतु राज्य सहायता दी जा चुकी है।इस प्रकार से क्षेत्र में कही विकास कार्य किये जायेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त किये जायेंगे। क्षेत्र वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पुनर्वास में केंद्र से 252 करोड़ की सहायता ली है। सभी की सम्पार्शिक क्षति नीति के तहत सहायता की जाएगी।श्री केबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि यदि हमारे होम स्टे और होटल चौसू, बाड़ी, फाणू, पहाड़ी रायते के साथ-साथ पश्चिमी भोजन को भी परोसेगें तो निश्चित रूप से लोग हमारे उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे और हमारे होमस्टे नंबर वन बन जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र का यह एकमात्र गांव है। जो होमस्टे हब ग्राम है। कहा कि यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बोटिंग पॉइंट बढ़ाने, पार्किंग व्यवस्था, मोटणा-झिवांली मोटर मार्ग, व पीपलडाली-म्यूंडा मोटर मार्ग की स्वीकृति तथा झील के चारों तरफ गांव को जोड़ने हेतु रिंग रोड, पीएम आवास पोर्टल खोलने आदि की मांग की गई।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चैहान,अतर सिंह तोमर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीरवार, जिला महामंत्री पवन शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, कांडीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट,प्रधान संगीता रावत,अध्यक्ष उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति कुलदीप पवांर, डीटीडीईओ अतुल भंडारी, डीपीआरओ एम.एम. खान अधिशासी अभियंता पुनर्वास डी.एस. नेगी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे पाँचवे धाम सेम मुखेम।
प्रतापनगर।।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे पांचवें धाम भगवान नागराजा के दर्शन कर कुलानंद आश्रम में दिनेश सेमवाल द्वारा आयोजित भागवत कथा में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय सतपाल महाराज अपने निजी दौरे पर प्रतापनगर विधानसभा के सेम नागराजा मन्दिर के निकट मड़ बागी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
मुखेम स्थित कुलानन्द स्वरूप जी के आश्रम में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल के द्वारा सपरिवार अपने पितरों के निमित आयोजित श्रीमदभागवत महापुराण में सम्मिलित होने हेतु माननीय मंत्री श्री सतपाल महाराज का आगमन हुआ।माननीय मंत्री के लम्बगांव आगमन पर प्रतापनगर मण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली,जिला उपाध्यक्ष हर्ष मणि सेमवाल,मण्डल अध्यक्ष राजपाल राणा, त्रिलोक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता बद्री प्रसाद जोशी,निवर्तमान मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर पैन्यूली,निवर्तमान मण्डल उपाध्यक्ष मुरारी सिंह रागड, सोहन पाल सिंह पंवार,नगर पंचायत लम्बगांव के प्रतिनिधि श्री रोशन रांगड़ नन्द किशोर पैन्यूली,केशव रावत,श्री महेश प्रसाद पैन्यूली, राकेश रांगड बसंत चौहान,विपिन पैन्यूली,नवेंद्र प्रसाद आदि ने माननीय मंत्री का फूल मालाएं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के काफिले के साथ पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर,जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार,मण्डल अध्यक्ष रजाखेत रमेश रतूड़ी आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे।
लम्बगांव में कार्यकर्ताओं से कुछ देर मिलने के बाद माननीय मंत्री जी कथास्थल के लिए रवाना हुए।लम्बगांव में बद्री प्रसाद जोशी जी ने माननीय मंत्री जी को अपनी लिखी किताब मन का जोग भी भेंट की।
COMMENTS