देवघर: झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर को देवघर जिले के कुशमिल में निर्माणाधीन पेजयल जलापूर्ति योजना स्थल की जांच करने के दौरान अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल पीएचइडी मंत्री जब कुशमिल गांव स्थित कार्य स्थल पर पहुंचे तो वहां किसी भी तरह का कार्य नहीं हो रहा था। काम बंद देख भड़के मंत्री ने जब एजेंसी के लोगों को फटकार लगाई तब ठीकेदार के लोगों ने लंच आवर की बात कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। योजना का सच देखकर नाराज मंत्री ने बिफरते हुए कहा कि इस कार्य में संलिप्त जितनी भी एजेंसी और अधिकारी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जलापूर्ति योजना के लिए विभाग समेत निर्माण एजेंसी को छह महीने की मोहलत देते हुए चेतावनी दी है कि अगले 6 महीने के अंदर लाभुकों के घरों में पानी नहीं पहुंचा, तो कार्रवाई तय है।
बहरहाल, विभागीय मंत्री की नाराजगी देख यह उम्मीद की जानी चाहिए कि जलपुर्त्ति की यह योजना जल्द पूरी हो सके।

COMMENTS