लेकिन तत्कालीन निविदा ठेकेदार के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया वर्ष 2020 नवंबर में इस ब्रिज को तोडक़र नया ब्रिज बनाए जाने के टेंडर किए गए जिसमें गोटेगांव के एक निविदा ठेकेदार को ब्रिज निर्माण का ठेका दिया गया है 23 नवंबर 2020 को केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के द्वारा उक्त ब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। लगभग 5 माह भूमि पूजन के बीत चुके हैं ठेकेदार को ब्रिज निर्माण करने की शासन के द्वारा समय अवधि जून माह तक की दी गई है। ब्रिज की कुल लागत 96 लाख रुपये बताई जा रही है। ब्रिज निर्माण करने के लिए ठेकेदार के द्वारा ब्रिटिश कालीन ब्रिज को तोडऩे की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी जिसमें ठेकेदार के द्वारा अभी तक ब्रिज निर्माण को लेकर 20 परसेंट ही कार्य हो पाया है। जिसको लेकर ठेकेदार का कहना है कि उन्हें निर्माण को लेकर जो राशि मिलनी थी वह अब तक नहीं मिल पाई है। जिससे कार्य में गति नहीं आ रही है। जिस तरह से कछुआ गति में चल रहे कार्य को देखा जाए तो सालों इस ब्रिज को बनाने में लग जाएंगे। जबकि भूमि पूजन के समय ठेकेदार के द्वारा कहा गया था। कि 6 माह के भीतर ब्रिज बना दिया जाएगा। कार्य एकदम धीमी गति से चल रहा है जिससे छपारा मुख्य बाजार स्थित कपड़ा व्यापार और अन्य व्यापारियों का कारोबार ठंडा पड़ गया है। इतना ही नहीं लोगों को आने जाने में लंबी दूरी तय करके झंडा चौक तकिया वार्ड सुनारी वार्ड पिजारी मोहल्ला लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। रोजाना सैकड़ों गांव के लोगों को छपारा आना होता है जो ब्रिज टूट जाने से मुख्य बाजार जाने में अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सरकार के खजाना भरेगा तब ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा तभी यह काम आगे होगा ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब राशि नहीं थी तो कार्य कैसे प्रारंभ किया गया। विभाग को ठेकेदार की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है हालांकि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा उक्त निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि कार्य समय से पूर्ण किया जाए लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए ।
100 वर्ष पुराना अंग्रेजों की हुकूमत का ब्रिज ढहे 5 माह बीते
जून माह तक समय सीमा निर्माण की ठेकेदार को ब्रिज निर्माण की राशि भुगतान नहीं होने से कछुआ गति में चल रहा कार्य
छपारा- बस स्टैंड से मुख्य मार्ग बाजार झंडा चौक तकिया वार्ड को जोडऩे वाले सडक़ में चमरा नाला स्थित ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा बनाया गया ब्रिज को तोडक़र नया ब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति सरकार द्वारा बीते 8 वर्षों पहले दी गई थी
[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
जम्मू-कश्मीर पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट का गंभीर ने दिया करारा जवाब पुसद:-क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व क...
-
नमस्कार दोस्तों, प्रगति मीडिया की ज्योतिष संस्थान टीम एक ऐसी टीम है जो ज्योतिष के साथ और विज्ञान के साथ मिलकर कार्य करती है. आपने प्रगति मी...
-
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला ग्राम पंचायत लाना चैता के उप प्रधान श्री गुमान सिंह ग्राम रामपुर का हिमसोना टमाटर आज सब्जी मंडी दिल्ली में ...
-
25 जनवरी (अशोक Jarewal,नीरज शर्मा विनोद कुमार बटाला श्री रक्षपाल सिंह जी दी दिशा निर्देश अनुसार डीएसपी ट्रैफिक स्वामी गुरदीप सिंह जी एसपी ...
-
विकासखंड थौलधार के मैडंखाल बाजार में श्रीमद् भागवत कथा के दिव्या आयोजन के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरव तिवारी जी सम्मिलित हुए व...
-
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ,1 ਸਤੰਬਰ (ਪੱਤਰ ਪ੍ਰੇਰਕ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਭਗਤ, ਹਰਵਿੰਦਰ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੱਡਾ) - ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ - ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਤੋਂ ਕਸਬਾ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ...
-
मंडी: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के हरबाग में दो पर्यटकों की कारों मे...
-
गजल पुस्तिका उम्मीद-ए- वफा का विमोचन, हुई काव्य गोष्ठी - स्व. रिंद बनारसी के पुत्र को मिला स्व. मुनीर बख्श आलम तृतीय स्मृति सम्मान - आलम ने...
-
गुजरात सरकार ने एरपोर्ट पर सभी यात्रीओ का मेडिकल चेकप का दिया आदेश सूरत गुजरात [post_ads] चीन में कोरोना वायरस से बहोत सारे लोगो...

COMMENTS