सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कट्ठीवाड़ा में कोविड 19 वैक्सिन टिकाकरण का शुभारंभ
डॉ मदन सिंह मुख्य टिकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में टिकाकरण का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम टीका डॉ अमित बघेल को लगाया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग कट्ठीवाड़ा के परियोजना अधिकारी शेलेन्द्रसिंह डावर ने भी टीका लगवाया जिससे कि कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले। प्रारंभ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ,स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग के कुल 100 कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
प्रथम डोज के 28 दिन बाद वैक्सिन का दूसरा डोज दिया जाएगा। टीकाकरण के बाद हितग्राहियों समस्त जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। ऑनलाइन पंजीयन के अनुसार ही टीकाकरण किया जा रहा है।
18 से 50 वर्ष के व्यक्तियो को लगाया जाएगा टीका, गर्भवती महिलाओ नही लगाया जाएगा वैक्सिन।
वैक्सिन लगाने के बाद हल्का बुख़ार व बदन दर्द हो सकता है जो सामान्य टीकाकरण की तरह ही लक्षण है, जिसमे घबराने की कोई बात नही है। 24 घंटे बाद व्यक्ति सामान्य हो जाता है।
समस्त जानकारी डॉ गीत वर्मा द्वारा दी गयी।
COMMENTS