आशीष रावत मधयप्रदेश -इंदौर के एमवाय अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव अंतिम संस्कार के इंतजार में कंकाल बन गया है। कंकाल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल....
इंदौर में एक मानवता को तार—तार कर कर देने वाली घटना सामने आयी है। इंदौर एमवाय अस्पताल की मर्च्युरी में एक माह से स्ट्रेचर पर एक शव रखा हुआ था। लापरवाही हद तो तब हो गई जब यह शव स्ट्रेचर पर रखे रखे कंकाल में तब्दील हो गया है।एमवाय अस्पताल के मर्च्युरी की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है, लापरवाही के चलते ही यह शव कंकाल में तब्दील हो गया। इस कंकाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लापरवाही के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एमवाय अस्पताल के मर्चूरी रूम में रखी यह बॉडी 15 से 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि यह बॉडी किसकी है और कब लाई गई थी। इस संबंध में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। स्ट्रेचर पर कंकाल बन चुके शव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई और यह गलती किसकी है। जानकारी अनुसार यहां पर करीब डेढ़ दर्जन फ्रीजर हैं, जहां बॉडी को रखा जाता है। लेकिन इनमें से ज्यादातर फ्रीजर बंद पड़े हैं।शव पुलिस बरामद करती है तो उसे पीएम के लि एमवाय अस्पताल भेजा जाता है। पीएम के बाद शव को तीन दिनों तक यहीं पर रखा जाता है। यदि इसी बीच उसकी शिनाख्त नहीं होती है तो नगर निगम या एनजीओ द्वारा उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाता है। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि जो बॉडी कंकाल बन गई है ना उसका पीएम हुआ है और ना कोई प्रक्रिया। संभवत: उसे जिस प्रकार से स्ट्रेचर पर लाया गया था, उसी प्रकार से पड़ा रहने दिया गया गया। ऐसी जानकारी भी है कि बॉडी से आ रही बदबू के बाद जिम्मेदारों को बताई गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
COMMENTS