पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
मड़ियाहूं।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य,अन्त्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनकेे चित्र पर माल्यार्पण करके भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथो पर मनायी गयी।इसी क्रम क्षेत्र के गनापुर,गौरा,ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा मे भाजपा में उपाध्याय ज़ी की जयंती मनाई गई।पं दीनदयाल उपाध्याय ज़ी हमेशा गरीब, किसान,शोषित, वंचित, दलित के उत्थान के लिए चिन्तित रहते थे।उनका मानना था कि जब तक समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का बिकास नही होगा तब तक समाज का समुचित विकास नही होगा, उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य पूर्व मंडल अध्यक्ष और अतिथि जिला कार्यसमिति सदस्य पं राज कृष्ण शर्मा बब्बू ने अपने संबोधन में कहीं। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य अरुण सरोज, संजीव गुप्ता, रविन्द्र नाथ मिश्र, विशाल सेठ, जगदीश चौहान, राधेश्याम उपाध्याय, अजीत पाठक, प्रवीण पाण्डेय, कामेश्वर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, त्रिभुवन प्रजापति, अजीत सिंह,संजय पाठक, प्रवीण चौहान, बिनोद यादव, रमेश मिश्रा, उमानाथ चौहान, बृजभान चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य संजी गुप्ता ने किया।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्ट
COMMENTS