जौनपुर।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत।
कोतवाली मड़ियाहूं अंतर्गत जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर ग्राम चकताला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हुई मौत। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हुई दुर्घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को हुई मौके पर थाना कोतवाली मड़ियाहूं के थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया विक्षिप्त युवक की पहचान नहीं हो सकी और पुलिस उसके पहचान के लिए नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर


COMMENTS