देवघर: शहर में तेजी से बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व कई फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। नगर, कुंडा व रिखिया थाना में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों के विरुद्ध पुलिस जल्द ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने वाली है। इस आशय को लेकर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रिखिया थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी सीताकांत झा, देवघर नगर थाना में दर्ज दोहरे हत्याकांड के मामले के आरोपी विवेक मंडल, प्रशांत द्वारी व जय गिरी, जबकि कुंडा थाना में लूट से संबंधित एक मामले में फरार आरोपी तुलसी पासवान उर्फ तुलसी हाजरा, टुनटुन पासवान उर्फ दिनेश पासवान, केंदुवारा निवासी रूपेश यादव व बख्तियारपुर निवासी राज कुमार साह के विरुद्ध पुलिस जल्द ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने वाली है। सीताकांत झा पर 26 फरवरी को रिखिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें एक जमीन पर कब्जे करने के विवाद को लेकर एक आरोपी को पुलिस द्वारा पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि विवेक मंडल, प्रशांत द्वारी व जय गिरी पर 18 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के हरिशरणम कुटिया स्थित एक घर में घुसकर मां बेटे की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप है। जिस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक नाबालिग सहित एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि तीसरे मामले में कुंडा थाना में दर्ज डिवाइन अस्पताल के संचालक डॉ कुमार विनोद के घर अपराधियों द्वारा लूटपाट करने व विरोध करने पर डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस तुलसी पासवान, टुनटुन पासवान, रूपेश यादव व राज कुमार साह के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जाएगा।

[Important News]$type=slider$c=4$l=0$a=0$sn=600$c=8
अधिक खबरे देखे .
-
जन्मदिन के उपलक्ष पर खेल मैदान तैयार करने का लिया संकल्प. देवली गाँव, 01 September ।। ग्राम पंचायत देवली गाँव के सरपंच पति व समाजसेवी दि...
-
बटाला में नवनियुक्त डीएसपी सुखइंदर सिंह का भव्य स्वागत, ट्रैफिक समस्या पर हुई गंभीर बटाला: 23 अप्रैल(अशोक जरेवाल) श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्...
-
बटाला में ट्रैफिक की गंभीर समस्या, चालान काटने में उलझी ट्रैफिक पुलिस बटाला, 23 अप्रैल (अशोक जरेवाल): बटाला शहर में एसएसपी डॉ. महिताब सिंह ...
-
स्योहारा जिला बिजनौर से प्रगति मीडिया न्यूज रिपोर्टर मोहम्मद कासिम कि खास रिपोर्ट स्योहारा जिला बिजनौर में परिंदा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द...
-
जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों से 10 अपराधी को हथियार तथा लूट के बाइक के साथ किया गिरफ्तार,एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जा...
-
आशीष रावत मध्यप्रदेश - छिंदवाड़ा विश्वास जब अंधविश्वास में बदल जाये तो वो सब होता जिसकी कल्पना भी की जा सकती है ऐसा ही हुआ छिंदवाड़ा के परासि...
-
देवघर: सोमवार रात्रि करीब 8:10 बजे नगर थाना क्षेत्र के हरि शरणम कुटिया कालीराखा निवासी अनिल सिंह के घर में घुसकर उनकी पत्नी व पुत्र क...
-
सूत्रों के अनुसार जिला परिषद वार्ड पलाइच अगर ओपन महिला आरक्षित होता है तो कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधान धाउगी विमला देवी पर खेल सकती है अप...
-
बिग मसल्स जिम, गगन बेकरी, ओबरॉय ब्रदर और सिटी हार्ट ढाबे से भरे गए सैंपल। रिपोर्ट आने पर की जाएगी बनती कार्रवाई: रजिंदर पाल सिंह पठानक...
-
गिरिडीह: कोरोना वायरस का दहशत विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल मधुबन में भी देखा जा रहा है। इस दहशत के कारण देशभर से यहां आने वाले तीर्थया...
COMMENTS