रांची: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन एवं प्रस्तावित किसान विरोधी समझौता के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य किसान सभा ने शहीद बिरसा चौक राहे में ट्रंप एवं मोदी का पुतला फूंका. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ , किसान विरोधी समझौता नहीं चलेगा आदि नारे लग रहे थे।
मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय किसान कौंसिल सदस्य सुफल महतो ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से सौ प्रतिशत आयात शुल्क घटा कर दस प्रतिशत से कम करने तथा अमेरिकी दूध, डेहरी, मुर्गा, फल, अनाज के लिए बाजार खोलने के किसानविरोधी प्रस्तावित समझौता से भारतीय किसान एवं कृषि व्यवस्था चौपट हो जाएगी।
आयात जो हर वर्ष 42 हजार करोड़ होगा की पेशकश की है. लगभग 10 करोड़ डेहरी किसान जिसमें महिलाऐं एवं ग़रीब किसान प्रभावित होंगे. बिनाशकारी समझौता रोकने के लिए किसानों का देशव्यापी विरोध आन्दोलन जारी है।
इसके अलावे श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा,पोली गोझूं, सुरेन्द्र बैठा, कृष्ण मुंडा,हाडिया हरिजन,रीता मुंडा,विरवल मुंडा,सुकरात मुंडा, लाल कुम्हार, चैतन्य मुंडा,धर्म मुंडा, मनसा मुंडा, शम्भु कुम्हार,राजु मुंडा,बुधन मुंडा,सुरू मुंडा,संजय मुंडा,संबत मुंडा, राजकिशोर सिंह, दिलीप कुमार, जगमोहन,सहयोग मुंडा, नरोत्तम मुंडा, विश्वनाथ मूंड,शसिकानत मुंडा बुधु मुंडा सहित काफ़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
COMMENTS