राँची: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के झारखंड दौरे पर 28 फरवरी को रांची आ रहे हैं। वह 28 फरवरी को दोपहर 1.35 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह राजभवन जाएंगे। राजभवन से शाम 4.10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) जाएंगे। यहां वह सीयूजे के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे रात में राजभवन में विश्राम करेंगे।
29 फरवरी को राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे रांची से गुमला के विशुनपुर में विकास भारती के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। विशुनपुर से 11.20 बजे वह देवघर प्रस्थान करेंगे। 1:45 से 2:05 बजे तक वह देवघर मंदिर में रहेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह शाम 7.40 बजे रांची राजभवन पहुंचेंगे। एक मार्च को वह सुबह 10:30 बजे दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।

COMMENTS